10 Most Common PC Problems and How to Fix Them in Minutes

10 Most Common PC Problems and How to Fix Them in Minutes

10 Most Common PC Problems and How to Fix Them in Minutes… हेलो दोस्तों, कई बार कम्प्यूटर चलाने वक्त लोगो को कई दिक्कते आती है जैसे की कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत टाइम लग रहा है, डिस्प्ले नहीं आ रहा है, मॉनिटर का कलर बदल रहा है या हार्ड डिस्क से आवाज़ आ रहा है या अचानक सिस्टम बंद हो जाना और भी बहुत कुछ। इन सब छोटी – छोटी प्रोब्लेम्स के कारण हम हार्डवेयर टेक्नीशन को बूला लेते है।

हालांकि , यह सब छोटी प्रॉब्लम बेसिक ट्रबलशूटिंग मेथड्स से आसानी से ठीक किये जा सकते है। आज के ब्लॉग में हम इन्ही प्रॉब्लमस के बारे में बात करेंगे की यह परेशानी क्यों होती है और इसको कम समय में ठीक कैसे करे।

10 Most Common PC Problems and How to Fix Them in Minutes

1. CPU Not Starting

10 Most Common PC Problems and How to Fix Them in Minutes

जब CPU स्टार्ट ना हो तब आप आपके सीपीयू का बटन प्रेस करे और अगर वहां पे कुछ भी नहीं दिखाई दिया तोह इसका मतलब है सीपीयू के पावर बटन में पावर नहीं आ रही है और ना सीपीयू स्टार्ट हो रहा है। तब आपको ऐसे कंडीशन में सबसे पहले आपके कंप्यूटर में पावर आ रहा है कि नहीं आ रहा है ये चेक करना चाहिए। तोह इसके लिएआपको पावर केबल चेक करे जो आपके एसएमपीएस को लगा हुआ है। फिर पावर केबल टेस्ट कीजिए इसको टेस्ट करने के लिए आपके पास टेस्टर होना चाहिए टेस्टर की मदद से आप चेक कर सकते हैं कि उसमें पावर आ रहा है कि नहीं आ रहा है।

अगर आपके पास टेस्टर नहीं है तो मल्टीमीटर से आप चेक कर सकते हैं पावर केबल को। अगर पावर केबल आपने चेक कर लिया और पावर केबल प्रॉपर है तब आपको चेक करना क्या चाहिए की अब एसएमपीएस वर्क कर रहा है कि नहीं कर रहा है। एसएमपीएस चेक करते समय आपको ग्रीन और ब्लैक वायर शॉर्ट करनी होती है। अगर एसएमपीएस में पावर आ रही है तो उसके बाद आपको मदर बोर्ड देखना है जहां पे आपका पावर केबल लगता है। अगर इसके बाद भी अगर प्रॉब्लम सॉल्व नहीं हुआ तो आपको मदरबोर्ड ठीक करवाना होगा किसी तकनीशियन से।

2. Monitor Is Not Starting

कई बार ऐसा होता है की सीपीयू का बटन स्टार्ट कर दिया उस टाइम पे वहां पे लाइट भी जल रही है, सीपीयू के अंदर फैन भी चलने लग गया और एसएमपीएस का फैन भी घूम रहा है। लेकिन मॉनिटर में कुछ भी डिस्प्ले नहीं आ रहा है। तो ऐसे केस में सबसे पहले आपको आपका कंप्यूटर खोलना चाहिए और उसमें रैम को निकाल के चेक करना चाहिए। रैम को निकालके उसे साफ़ करे इरेज़र से। उसके बाद रैम लगा के देखे की डिस्प्ले आ रहा है या नहीं।

अगर डिस्प्ले आ गया है तो ठीक है पर अगर नहीं आया तो रैम के बाद आपको सीपीयू और मदरबोर्ड की तरफ जाना है। सीपीयू को बस निकालना है और वापस लगाना है। अगर इसके बाद भी डिस्प्ले नहीं आता तो मदरबोर्ड क्लीन करना है और अगर फिर भी नहीं आता तो तकनीशियन को दिखाए।

3. Beep Sound from CPU

इस केस में सीपीयू का बटन आपने प्रेस किया और इस बार सीपीयू के अंदर से आवाज आ रही है बीप बीप बीप तो आप समझ जाए कि ये रैम का दिक्कत है। तोह फिर आपको रैम को निकालना है क्लीन करना है लगाना है और अगर फिर भी बीप बीप आवाज आ रहा है तो दूसरी रैम लगाकर चेक करना है।

4. BIOS Screen Appearing on Monitor

इस केस में मॉनिटर पे बायोस का रीडिंग आ रहा है लेकिन विंडोज लोड नहीं हो रहा है। तो ऐसे केस में आपको डायरेक्ट हार्ड डिस्क की तरफ बढ़ना है। कंप्यूटर खोलो हार्ड डिस्क की केबल निकाले और दोबारा लगाओ और अगर विंडोज फिर भी लोड नहीं हो रहा है तो विंडोज करप्ट हो चूका है समझ जाए। तोह फिरआपको विंडोज फिर से रीइंस्टॉल करना पड़ेगा।

5. PC Shutting Down Automatically

इस केस में सीपीयू स्टार्ट हुआ विंडोज लोड हुआ लेकिन 1 मिनट बाद कंप्यूटर बंद हो रहा है तो फिर इसका मतलब सीपीयू ज्यादा हीट हो रहा है। इसमें आपको हीट सिंक और फैन चेक करना है और थर्मल पेस्ट सही से लगाना है।

6. PC Taking Too Much Time to Start

इस केस में सीपीयू आपने स्टार्ट किया लेकिन स्टार्ट होने में सीपीयू को 5–6 मिनट लग रहा है, तो इसका मतलब है की ऑपरेटिंग सिस्टम सही से लोड नहीं हो रहा है तोह आपको विंडोज रीइंस्टॉल करना पड़ेगा।

7. Monitor Color Changing

कई बार यह भी प्रॉब्लम देखने को मिलती है की मॉनिटर का कलर बदल रहा है तो इसका कारण VGA केबल है। तोह फिर आपको बस VGA केबल बदलना होगा।

8. Beep Sound at the Start

कई बार आप लैपटॉप स्टार्ट करते है और बीप आवाज़ आती है तोह तो इसका मतलब है की कीबोर्ड में प्रॉब्लम है। आपको कीबोर्ड बदलना पड़ेगा या USB कीबोर्ड का इस्तमाल करना पड़ेगा।

9. LAN Port Not Working

इस केस में LAN केबल लगाने के बाद भी आपके कंप्यूटर में इंटरनेट नहीं चलता है तो इसका मतलब यह है की नेटवर्क ड्राइवर इंस्टॉल नहीं है और आपको नेटवर्क ड्राइवर को अपने पीसी में इंस्टॉल करना पड़ेगा। तब आपके पीसी में इंटरनेट चलेगा।

10. Bad Noise from CPU

कई बार आपने सीपीयू स्टार्ट किया और सीपीयू में से आवाज आ रही है। तो इसका मतलब यह है की फैन में प्रॉब्लम है या डस्ट है या केबल टच हो रही है आपको फैन साफ करना है या बदलना है।

Common Pc hardware problems solve in minutes

Conclusion

यह सारे दस कॉमन पीसी प्रॉब्लम्स है जो अक्सर हमे देखने को मिलते है और उनके सॉल्यूशंस की मदद से आप आसानी से बेसिक ट्रबलशूटिंग कर सकते हैं बिना किसी हार्डवेयर तकनीशियन की मदद लिए। चाहे CPU स्टार्ट ना हो, मॉनिटर में डिस्प्ले ना आए, बीप साउंड आए या सिस्टम स्लो काम करे या आदि —इन सभी समस्याओं को इन दिए गए तरीके से कम समय में ठीक कर सकते हो। इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप छोटी-छोटी दिक्कतों के लिए हर बार टेक्नीशियन पर निर्भर रहने से बच सकते हैं और अपने कंप्यूटर को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं बिना पैसा खर्च किये।

Frequently Asked Questions

कोनसी आम प्रोब्लेम्स है जो पीसी में होती है ?

कई आम प्रोब्लेम्स होती है पीसी में जैसे की पीसी का धीमा चलना, पीसी का मॉनिटर ना ऑन होना, सीपूयू में से आवाज़ आना , सीपूयू का बहुत जयदा गरम होना, मदरबॉर्ड ख़राब होना, और भी बहुत कुछ पर इन सब प्रोब्लेम्स को बिना किसी एक्सपर्ट्स की सहायता के खुद ठीक किया जा सकता है।

क्या पीसी की प्रोब्लेम्स को घर में ठीक किया जा सकता है?

हां, पीसी की कई छोटी से छोटी प्रोब्लेम्स को घर में ठीक किया जा सकता है बिना किसी एक्सपर्ट्स का सहारा लिए पीसी धीमा चल रहा है, पीसी ऑन नहीं हो रहा है, सीपीयू ऑन नहीं हो रहा है, सीपूयू में से अवाज़ आ रही है और भी कई प्रोब्लेम्स आप घर पे ठीक कर सकते है।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *